Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: शिव कॉलोनी में जल्द मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर का शिव कॉलोनी में जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर विधायक ने घोषणा की कि जल्द ही आपको सभी जरूरी सुविधाएं प्राप्त होंगी। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।अपने तिगांव क्षेत्र का दौरा करते हुए शिव कॉलोनी पहुंचे विधायक राजेश नागर का पगड़ी व फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसका आयोजन भाजपा सराय मंडल अध्यक्ष उत्कर्ष गर्ग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक को अपनी समस्याएं भी बताई। इनमें ज्यादातर समस्याएं बिजली पानी और सडक़ से संबंधित थीं। जिस पर विधायक ने उन्हें तुरंत मुख्य मार्ग बनवाने का वादा किया और आगे भी सभी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने की बात कही। इस पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए नारों से मंच भर दिया। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि मैं चुनाव से पहले किए अपने हर वादे को पूरा करूंगा। वहीं यहां पर हर सुविधा आपको जल्द ही प्राप्त होगी। आपके वोट की ताकत से ही मैं विधानसभा पहुंचा हूं और आपके वोट की लाज रखूंगा उन्होंने कहा कि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल जी जो कहते हैं वही करते हैं। उनके दिलों में भारत की जनता का दिल धडक़ता है। मैं आपकी आवाज उन तक पहहुंचाता हूं और वह आपकी आवाज को तुरंत सुनकर एक्शन लेते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, सुभाष गर्ग, शिवराम शर्मा, रामहरि, सराय भाजपा मंडल महामंत्री जयकिशोर शर्मा, उपाध्यक्ष रोहन गर्ग, कोषाध्यक्ष अमन सिंह, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ललित नागर एवं अनिल जैलदार आदि अनेक प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related posts

गुडइयर इम्पलाईज यूनियन कार्यकारी समिति का चुनाव संपन्न,इंद्रपाल को अध्यक्ष और विनोद कुमार को महासचिव चुना

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद: प्रदूषण फैलाने वाले या कूड़ा जलाने वाले लोगों की फोटो व वीडियों बना कर व्हाटऐप्स नंबर 9599780888 पर भेजे, कार्रवाई होगी-गर्ग

Ajit Sinha

फरीदाबाद एचएसवीपी द्वारा विकास कार्य पूरे किए बिना प्लॉट की ई-नीलामी करना गंभीर चूक : हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x