Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : लड़की को निर्वस्त्र कर तीनों लड़कों ने पिटाई की, के बाद उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की, का सनसनी खेज मामला सामने आया हैं।

         
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : आदर्श कालोनी में एक लड़की को एक पीटते हुए बच्चें को बचना काफी महंगा पड़ा, तीनों बदमाशों में उस लड़की की जम धुनाई की, उसके बाद उसके कपडे फाड़ दिए, के  बाद उसे उठा कर अपने घर ले गए  और वहां पर उसे निर्वस्त्र  कर, तीनों लड़कों ने उसके साथ एक -एक करके बलात्कार करने की कोशिश की। इस मामले की जांच बल्लभगढ़  के एसीपी अमन यादव कर रहे हैं।

         पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि आदर्श कालोनी निवासी प्रदीप, अमित व अजय एक बच्चे को बेहरमी से पिट रहे थे जिसकों बचाने  के लिए उसकी बेटी गई  तो तीनों लड़कों ने उसकी 18 वर्षीय बेटी को पहले तो जोरदार धक्का मार दिया। उसका  कहना हैं कि जब उसने ऐसा करने से उसे रोका तो उन तीनों लड़कों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और उसके कपडे फाड़ दिए और खींच कर अपने कमरे में ले गया और वहां पर उसे निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ जबरन बलात्कार करने की कोशिश। उसका कहना हैं कि वह अपनी बेटी की चिल्लानें की आवाज सुन कर वहां पर पहुंची तो देखा कि प्रदीप, अमित व अजय मेरी बेटी के साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहे थे और वह बहुत ही मुश्किल से उनके कब्जें  से अपनी बेटी को छुड़ा  पाई। इस संबंध  में शहर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने तीनों आरोपी लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 323,376,511, 450, 506, 34, एससी व एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग में 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं, सुरेंद्र बजाड़ को फरीदाबाद में किया नियुक्त। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के पीड़ितों के मामले में मानव अधिकार आयोग के निर्देश पर एनआईटी के एसएचओ के खिलाफ जांच शुरू।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :अंतर्राष्टीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला का उद्घाटन एक फरवरी को सीएम मनोहरलाल व महाराष्ट के सीएम देवेंद्र फडणवीस करेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x