Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: अवैध संबंध का पता चला तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करके रेलवे लाइन पर फेंक दिया , अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद रेलवे लाइन पर फेंक दी थी,जहां पुलिस ने मृतक सुमन के शव को बरामद किया था। यह सनसनीखेज की वारदात को दिनांक 30 नवम्बर -2025 को अंजाम दिया था। डीएलएफ क्राइम ब्रांच, फरीदाबाद की टीम ने आज सोमवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम कविता (काल्पनिक नाम), उम्र 29 वर्ष , निवासी जिला गोड्डा, झाड़खंड और रियाउल उम्र 30 वर्ष,निवासी गांव मोडुपुर, जिला मालदा पश्चिम बंगाल हाल गांव मेवला महराजपुर, जिला फरीदाबाद है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 18 जनवरी 2026 को सन्नी निवासी जिला गोड्डा झारखंड ने पुलिस चौकी सेक्टर-46, फरीदाबाद में अपने भाई सुमन के गुमशुदा बारे शिकायत दी थी। जिस पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उनका कहना है कि अनुसंधान के दौरान सन्नी ने अपने भाई की पत्नी व उसके प्रेमी के संबंधों के बारे में शक जाहिर किया था। जिस पर पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया कि मृतक सुमन को उसकी पत्नी व आरोपित  रियाउल के अवैध संबंधों के बारे में पता लग गया था। जिस पर उन्होंने सुमन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और दिनांक 30 नवंबर- 2025 को दोनों ने साथ मिलकर रेलवे ट्रैक के पास सुमन के सिर में पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी तथा अपराध व शव की पहचान छुपाने के लिए मृतक का चेहरा रेलवे ट्रैक पर रख दिया ताकि पहचान ना हो पाए । घटना के बाद मृतक की पत्नी झारखंड चली गई। जिनको अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

सुरक्षा गार्डों की दबंगई, वाहन को पार्क करने को लेकर हुए विवाद में रेजिडेंस के साथ गाली-गलौज और डंडे से पीटा-वीडियो वायरल।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रिश्वतखोरी के अलग-अलग मामलों में जज के रीडर सहित चार गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज बकायादारों के 15  इकाईयों की सीलिंग की गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x