Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

न्यू ईयर के जश्न में डांस के लिए लड़की उपलब्ध कराने का झांसा देकर युवक से ऑन लाइन रुपए ट्रांसफर करने के मामले में 1 आरोपित अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
न्यू ईयर के जश्न में डांस के लिए लड़की उपलबध कराने का झांसा देकर एक युवक से मारपीट करके व उसके बैंक खाते से ऑनलइन रुपए ट्रांसफर करने के एक मामले में आज सोमवार को अपराध शाखा, सेक्टर -31 गुरुग्राम की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोबाइल फोन बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपित का नाम विनोद उर्फ जोनी (उम्र-24 वर्ष, शिक्षा-ITI गवर्मेंट ITI कुंड), निवासी गांव जैना बाद, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) है। इस मामले में एक मुकदमा थाना सदर , गुरुग्राम में दर्ज है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 1 जनवरी -2026 को एक 24 वर्षीय युवक ने थाना सदर, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत दी कि दिनांक 1 जनवरी 2026 को उसने सेक्टर-38 से सोहना- गुरुग्राम जाने के लिए टैक्सी बुक की थी। टैक्सी चालक उसे  सेक्टर-38, गुरुग्राम पिकअप करने आया और बोला कहां जाना है तो उसने बताया कि उसे सिग्नेचर ग्लोबल जाना है। उस टैक्सी में 2 लड़के व 1 लड़की बैठी थी। यह भी उस टैक्सी में बैठ गया और उन लड़कों ने उससे मोबाईल फोन के माध्यम से उसके बैंक खाते से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कर लिए और बोले अगर और रुपए ट्रांसफर नहीं करेगा तो जान से मार देंगे। इसके बाद उसे सेक्टर-38, गुरुग्राम  छोड़कर फरार हो गए। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया।

उनका कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेक्टर-31, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 4 जनवरी -2026 को सेक्टर-38,गुरुग्राम से 1 आरोपित  को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान विनोद उर्फ जोनी (उम्र-24 वर्ष, शिक्षा-ITI गवर्मेंट ITI कुंड), निवासी गांव जैनाबाद, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई। आरोपित पिछले 02 महीने से लड़की उपलब्ध कराने का काम कर रहा है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित ने  जस्ट डायल वेबसाइट पर डांस के लिए लड़की उपलब्ध करा ने की फर्जी सर्विस डाल रखी थी। शिकायतकर्ता द्वारा उससे जस्ट डॉयल के माध्यम से आरोपित विनोद से संपर्क किया था व आरोपित ने कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के लालच में शिकायतकर्ता को लड़की देखने के बहाने बुलाया और अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पीड़ित को डरा-धमकाकर उसके मोबाईल फोन से कुल 6360 रुपए ट्रांसफर कराने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपित  पर चोरी करने के तहत 2 मुकदमा  जिला रेवाड़ी में पहले भी अंकित है। पुलिस टीम ने आरोपित के कब्जे से वारदात में प्रयोग 1 मोबाईल फोन बरामद किया है।

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई तथा आईओ हरपाल को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की पहले गला घोंटकर हत्या की, और उसी की फॉर्च्यूनर गाड़ी में जला कर मार डाला -पकड़े गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारी व जवान पुलिस पदक से अलंकृत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x