Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: महिला अपने पति के मामा के साथ के खेतों के जंगल में पेड़ से लटक कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली-केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना छांयसा क्षेत्र के गांव जवां में सोमवार शाम को एक महिला व एक लड़के ने खेतों के जंगल में पेड़ से फांसी से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मरने वाली महिला का नाम मुस्कान हैं , और लड़के का नाम तरुण हैं। मृतका मुस्कान के पति का मामा हैं मृतक तरुण। पुलिस ने दोनों शवों का आज जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया हैं। इस प्रकरण में मृतका मुस्कान के ननद व सास के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया हैं। अभी इस केस में जांच की जारी  रही हैं।     

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि घटना कल शाम थाना  छायंसा के एरिया गांव जवा की है। गांव जवा के एरिया में नीम के पेड़ से मुस्कान व तरुण के द्वारा फांसी लगा ली थी। दोनों मृतकों ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था। मृतक लड़का तरुण अलावलपुर पलवल का रहने वाला है। जिसकी बुआ की गांव अहरवां में शादी हुई थी। मृतक तरुण की बुआ के लड़के योगेश की पत्नी के साथ बात होती थी। जिसको लेकर मॉ और बेटी के द्वारा ताना दिए जाते थे। तानों से परेशान होकर मुस्कान व तरुण ने गांव जवा के जंगल में जाकर एक पेड़ से फांसी खाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम के द्वारा दोनों लाशों को कब्जा पुलिस में लेकर बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों  को परिजनों के हवाले किया गया है। मामले में तफ्तीश जारी है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: मॉनिटर (टीवी) और स्पीकर के माध्यम से अपने दफ्तर के बाहर समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों के साथ संवाद करेंगें- सीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल ने आज मुल्ला चौक पर बनाए गए वन स्टॉप सेंटर का उदघाटन किया ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सांसद निधि कोष से एक करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण शुरू,धन्यवाद किया ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x