Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने गांव सिकरौना व समयपुर में तीन अवैध कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने वीरवार के दिन गांव सिकरौना और समयपुर में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे तीन कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इन कालोनियों में जो भी अवैध निर्माण बने हुए उन सभी निर्माणों को एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से धवस्त कर दिया गया हैं। इस कार्रवाई को भारी पुलिस फोर्स के साए में अंजाम दिया गया हैं। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव  विजिलेंस राजेंद्र टी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव सिकरौना और गांव समयपुर में अवैध रूप से लगभग 10 एकड़ जमीनों पर कलोनिनाइजरों के द्वारा तीन अवैध कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें अवैध रूप से रोड नेटवर्क, दो रिहायशी निर्माण, चार निर्माणधीन दुकानें व 70 डीपीसी बने बने हुए थे जिसे उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया । उनका कहना हैं कि वह स्वंय इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान डयूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि तोड़फोड़ की कार्रवाई की देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा, अज़रुद्दीन व अमित कर रहे थे। हालांकि पुलिस बल का नेतृत्व थाना सेक्टर -58 में तैनात सब इंस्पेक्टर तरुण सिंह कर रहे थे।     

Related posts

एक्सपायरी डेट का खाद्य सामग्री बेचने पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व एफएसओ, फरीदाबाद की संयुक्त की टीम ने की दुकान में छापेमारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अमृता हॉस्पिटल बना मरीज के हृदय में हार्मनी वाल्व लगाने वाला एशिया का पहला अस्पताल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार ने 14 करोड़ 91 लाख रुपए मंजूर किए, कुलपति राज नेहरू ने कहा इसी साल शुरू होंगे कोर्स

Ajit Sinha
error: Content is protected !!