Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट की टीम ने कैलाश प्रॉपर्टी डीलर्स द्वारा अवैध रूप से बसाई जा रही 3 कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव साहुपुरा में कैलाश प्रॉपर्टी डीलर्स द्वारा अवैध रूप से विकसित की जारी 3 कालोनियों में जबरदस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारी की माने तो कैलाश प्रॉपर्टी डीलर्स के मालिक पर दो मुकदमें दर्ज करवाएं जा चुके हैं और इस वक़्त वह जमानत पर बाहर हैं। अधिकारी ने आमजनों से अपील की हैं कि इस अवैध कालोनियों में एक भी प्लाट ना ख़रीदे। आपके साथ बहुत बड़ा धोखा हो सकता हैं। 
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्ल्भगढ़ स्थित गांव साहुपुरा में कैलाश प्रॉपर्टी डीलर्स के द्वारा लगभग 8 एकड़ जमीनों पर तीन अवैध कालोनियों को विकसित किया जा रहा था जिसमें अवैध रूप से 5 निर्माणधीन औद्योगिक शेड, 2 रिहायशी निर्माण व 25 डीपीसी अवैध रूप से बने हुए थे जिसे आज उनकी टीम ने उनके मौजूदगी में एक अर्थमूभर मशीनों की सहायता से धवस्त कर दिया। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स के साए में अंजाम दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस कलोनिनाइजरों के खिलाफ उनके विभाग ने दो मुकदमें अभी तक दर्ज करवा चूका हैं वावजूद इसके वह अवैध कालोनी में प्लॉटिंग करने से बाज नहीं आ रहा हैं।

उन्होनें आमजनों से अपील की हैं कि उपरोक्त डीलर्स से एक भी प्लाट ना ख़रीदे। अगर आप खरीदते हैं तो आप के साथ धोखा हो सकता हैं। उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ के दौरान वह स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि तोड़फोड़ की कार्रवाई की देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा कर रहे थे। जबकि पुलिस बल का  नेतृत्व सदर बल्लभगढ़ थाना के एसएचओ सुभाष सिंह कर रहे थे 

Related posts

फरीदाबाद: विजय प्रताप के समर्थन में भाजपा के दिग्गज नेता श्याम सुन्दर कपूर अपने समर्थकों के साथ हुए कांग्रेस में शामिल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: त्रुटियों के आधार पर एनआईटी केन्द्र के 2 डिपो धारकों के लाइसेंस किए निलंबित: जितेन्द्र यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी को जलभराव ने किया कैद, पानी में फंसे वाहनों को जल्द निकालें पुलिसकर्मी, हनीफ कुरैशी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!