Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : अंग्रेजी शराब से भरी एक कंटेनर को सारन थाना पुलिस ने पकड़ा हैं, इन शराब की पेटियों की कीमत बाजार में पौने चार लाख हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद ; सारन थाना पुलिस ने आज गांव भाखरी के समीप अवैध रूप से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरी  एक कंटेनर को पकड़ा हैं इन कंटेनर में से पुलिस अंग्रेजी शराब की 370 पेटियां बरामद की हैं,पुलिस की माने तो पकड़ी गई शराब की कीमत तक़रीबन पौने चार लाख रूपए हैं और पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर, आरोपी चालक को गिरफ्तार किया हैं।

एसएचओ वेद प्रकाश की मानें तो उन्हें सूचना मिली थी गुरुग्राम  से एक कंटेनर जिसका नंबर -एच आर -38 पी 6300 हैं में गलत तरीके से अंग्रेजी शराब की पेटियों  को भर गांव भाखरी के रास्ते बल्लभगढ़ की तरफ जाने वाला हैं। इस सूचना को सही मानते हुए उन्होनें एक टीम गठित की और उनकी टीम ने उस रास्ते में अपना जाल बिछा दिया।
इसके थोड़ी देर के बाद मुखबर द्वारा बताए गए कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया जिसे उनकी टीम ने रुकवा लिया और उसकी तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब से भरी पेटियां रखी हुई हैं। जब पुलिस ने  कंटेनर चालक से शराब की पेटियों का  बिल दिखाने को कहा तो उसके पास इससे जुड़े कोई कागजात नहीं थे। पूछताछ में चालक ने पुलिस को अपना नाम दिनेश निवासी गांव होली, उदयपुर,राजस्थान बताया हैं। उसका कहना हैं कि यह शराब की पेटियों को गुरुग्राम से फरीदाबाद के सेक्टर -58 के ट्रांसपोर्ट  नगर में सप्लाई देने हेतु जा रहा था और इन शराब की पेटियों की कीमत तकरीबन पौने चार लाख रूपए हैं।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने एक शख्स को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया हैं,उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अफसोस दिन हमारे गर्दिश में आरहे हैं, ज़ेवर तेरी ये प्यारी मुझको रुला रहे हैं राम।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने आज जनहित में एडवाइजरी जारी कर, 18 पुलिस अधिकारियों की लगाईं ड्यूटी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x