Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर -16 स्थित सड़क पर एक कार चालक ने बुलेट मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, घायल,कार लेकर हुआ फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज शनिवार को फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित मार्किट के सामने सड़क पर एक कार ने बुलेट मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुलेट मोटर साइकिल पर सवार लड़का निचे सड़क पर गिर गया और उसके पैर गंभीर चोट लग गई, और बुलेट मोटर साईकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, इस घटना में कार का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सेक्टर -16, फरीदाबाद की टीम मौके पर पहुंच गई, और घायल लड़के को अपनी गाड़ी में लेकर नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गई , और उसके परिजन को भी सूचित कर दिया। घटना स्थल से कार चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया पर उसकी गाड़ी के नंबर प्लेट मौके से पुलिस को मिली है। इसके आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा बल्लभगढ़ ने की 7 मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा

Ajit Sinha

पलवल: फरीदाबाद व पलवल में दर्जनों मुकदमे के कुख्यात अपराधी जसबीर उर्फ़ यशवीर को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मृतक संजीव कौशिक को ब्लैकमेल करने वाली महिला और स्वामी को पुलिस ने किया अरेस्ट-एसीपी को सुने इस वीडियो   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x