Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद वूमेन आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में 500 बेटियों को रोजगार मिलने की हैं संभावना,विपुल ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद:  बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना ही सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण है और मुझे विश्वास है कि हरियाणा की बेटियां ही न्यू इंडिया की सफलता का आधार बनेंगी। ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में 2 दिवसीय रोजगार मेले का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। इस मेले में 18 कंपनियां शिरकत कर रही हैं जिनमें एम एस शाही एक्सपोर्ट, वमानी ओवरसीज, डिलाइट ग्रैंड होटल, अमेजन,यूरेका फोर्ब्स,पीआईएसएल इंडिया,मोहिंद्रा प्रोडक्ट्स जैसी कंपनियां बड़े स्तर पर भर्तियां करेंगी। मुख्य रूप से इस रोजगार मेले में मैन्यूफैक्चरिंग, सेल्स, मार्केटिंग,रिटेल,कस्टमर सर्विस,एचआर,स्टेनोग्राफर,कम्पयूटर ऑपरेटर,ऑफिस सर्विस और टेलर जैसे ट्रेड में भर्तियां की जा रही हैं।

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने रोजगार मेले के उद्घाटन के मौके पर रजिस्ट्रेशन और इंटरव्यू प्रक्रिया का मुआयना भी किया । उन्होने सभी कम्पनियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियों के लिए ऐसे रोजगार मेले भविष्य में भी लगते रहेंगे। विपुल गोयल ने इस रोजगार मेले में 500 से ज्यादा लड़कियों की नौकरी लगने की उम्मीद जताई। विपुल गोयल ने कहा कि जिन उम्मीदवारों का चयन नहीं हो पाएगा,उनकी डिटेल के आधार पर उन्हे भविष्य में लगने वाले रोजगार मेलों में भी आमंत्रित किया जाएगा। विपुल गोयल ने कहा कि बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के साथ बेटियों को नौकरी के अवसर देना भी हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि हरियाणा की बेटियां प्रदेश की शान है और खेलों में,शिक्षा में आईएएस की परीक्षा से लेकर अंतरिक्ष तक हरियाणा की बेटियां प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होने कहा स्किल डेवलेपमेंट  द्वारा महिलाओं के लिए नए कोर्स शुरू करने के लिए भी सरकार योजनाएं लाने जा रही है। उद्योग मंत्री विपुल गोयल के दिशा निर्देशन में ये मेला मुख्य रूप से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ( महिला) और यस सेंटर द्वारा आयोजित किया गया है। रोजगार मेले के उद्घाटन पर यूनाइटेड नेशन डेवलेपमेंट प्रोग्राम के चीफ क्लेमेंट सोवे ने भी इस मौके पर महिला सशक्तिकरण के लिए हरियाणा सरकार के प्रयासों की तारीफ की।

Related posts

फरीदाबाद: पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने कार्यालय पर डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया जन्म दिन ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एमसीएफ चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने के कार्य की प्रगति की हुई समीक्षा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड रेलवे अंडरपास में फंसी स्कूल बस से छात्र -छात्राओं को रेस्क्यू करते हुए का लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x