Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में 3000 पेड़ -पौधे लगाए जाएगें, आरडब्लूए ने आज केशव वाटिका पार्क में पेड़ -पौधों को लगा किया शुभारंभ ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में 3000 पौधे लगाएं जाएगें, आज प्रात 6 बजे रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने केशव वाटिका पार्क में पहले दिन पौधा रोपण कर शुभारंभ किया । इसके बाद वहां के लोगों के घरों के आगे पेड़ -पौधों को लगाया जाएगा। बतातें हैं कि जरुरत पड़ने पर पौधों की संख्या 3000 से बढ़ा कर 4000 -5000 तक किए जा सकतें हैं।
आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि ग्रीन फील्ड कालोनी में हजारों परिवार के लोग रहते हैं जोकि उनके परिवार के सदस्यों की तरह हैं, उनकी जरुरत को पूरा करने के लिए वह हमेशा संधर्ष करते रहते हैं,जैसे पानी -बिजली की समस्या थी जोकि काफी हद तक सहीं भी हो गई हैं और अब लोगों को उनके किए गए संघर्ष का फायदा भी मिलने लगे हैं। उनका कहना हैं कि अब आरडब्लूए ने ग्रीन फील्ड कालोनी में 3000 पौधों को लगाने का फैसला लिया हैं और जरुरत पड़ने पर पौधों की संख्या 4000 -5000 तक किए जा सकतें हैं। आज इसका शुभारंभ रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन ने केशव वाटिका पार्क में पौधरोपण कर किया। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि इन पौधों को लोगों के घरों के आगे दो पौधे लगाए जाएगें। बाकायदा गढ्ढे की खोदने की मशीन साथ में होगी जो कि साथ के साथ गढ्ढे को खोद कर पौधों को लगाए जाएंगे। इस दौरान गढ्ढे खोदने का जो भी खर्च होगा वह उनके निजी खर्चों पर किए जाएंगे । इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा, अमित कुमार, पवन चौधरी, बी. के.टंडन, अतुल सरीन, संजय रावत, रवि वाजपेयी ,योगेश तंवर,राम निवास मंगला, शिव राज रावत, आशा राम शर्मा, एस. बी. चौधरी,राजीव अग्रवाल
के अलावा आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद : उद्योगमंत्री ने आज मंत्री पद का घोंस दिखाकर, टोल बूथ के सभी लेनों को कराया टोल फ्री,खड़े होकर गाड़ियों को निकला, नुक्सान।

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा ने किया नागरिक अस्पताल, बाल सुधार गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी का औचक निरीक्षण

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिला प्रशासन की सजगता व सतर्कता के फलस्वरूप शांतिप्रिय ढंग से संपन्न हुआ मतदान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x