Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम क्षेत्रों बन रहे अवैध निर्माणों और अवैध कालोनियों की संख्या जुटाने व कार्रवाई के लिए 40 टीमें गठित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम द्वारा आगामी 1 और 2 अप्रैल को अवैध एवम अनधिकृत निर्माणों की जानकारी जुटाई जाएगी। निगम द्वारा इस सर्वे को दो दिन के लिए शहर भर में किया जाएगा। इस दौरान उन कालोनियों को भी शामिल किया जाएगा जो अवैध रूप से बनाई जा रही है।इसके लिए निगम द्वारा 40 टीमों का गठन किया जाएगा। प्रत्येक टीम में सहयोग के लिए 3 से 4 कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। अभियान के पूरा होने के बाद दोषियों पर तय नियम अनुसार करवाई होगी। 

इस सर्वे की जानकारी उसी समय फरीदाबाद 311 एप पर दर्ज होगी। ताकि बाद में उन जगहों पर आवश्यक कारवाही की जा सके। निगम आयुक्त यशपाल ने बताया कि अवैध निर्माणों से शहर की खूबसूरती बिगड़ती है। साथ ही जो लोग तय जगह में रह रहे है उन्हे भी कई तरह सिविक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए यह अभियान कम सर्वे को तैयार किया गया है।साथ ही इस ऐप पर आम जन भी सूचना दे सकते है। जिसके प्राप्त होने पर कारवाही होगी। यह ऐप एंड्रॉयड फोन पर उपलब्ध जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

Related posts

पलवल: आईटीआई छात्र की चाकू मारकर हत्या करने वाला बाल आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

कोरोना से जंग लड़ने वाले डॉक्टरों को करे सलूट, फरीदाबाद में कोरोना के बढ़ रहे मरीजों के साथ-साथ घट भी रहे हैं, चिंता नहीं करना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी दीपावली तक एलईडी लाइटों में जगमगता हुआ नजर आएगा,पानी की समस्या ख़त्म,चैयरमेन भारत भूषण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x