Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने विधायक सीमा त्रिखा की माता निर्मला मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज रविवार को बड़खल से विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा की माता श्रीमती निर्मला मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि कल शनिवार शाम बड़खल से विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा की माता निर्मला का बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर- 21ए के मकान नंबर -318 फरीदाबाद विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा के घर पहुंच कर उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर उनका ढांढस बढाया।इस दौरान परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जीवन मरण परमपिता परमेश्वर के हाथ है, आत्माएं कभी नहीं मरती बल्कि नया रूप धारण करती है। वहां पर विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा के परिवार जन और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: भारत विकास परिषद जैसी संस्थाएं समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर।

Ajit Sinha

परिवहन, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा ने तीन कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए

Ajit Sinha

शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए 66 स्थानों को चिन्हित कर 36 प्वाइंटों को बैरिकेडिंग व कोण लगाकर यातायात को किया सुगम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x