Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ी, कुल 50 केसों में से 41 मरीज पहुंचे अपने घर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में कोरोना पॉजिटिव के 4 नए केस मिलने से मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 50 हो गई हैं। इनमें से कुल 41 मरीज ठीक हुए हैं और वह सभी लोग अपने घर अपनों के बीच पहुंच गए हैं। बाकि बचे हुए 9 मरीजों को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। आपकों बता दें कि कोरोना महामारी से चल जंग में जिला प्रशासन इस वक़्त जीत के दहलीज पर हैं। जिला प्रशासन 3 मई से पहले ही ख़त्म करने के लिए दिल्ली -फरीदाबाद बॉर्डर को बिल्कुल सील कर दिया हैं। 

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि  फरीदाबाद जिला में अब तक 3806 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1139 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 2667 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 3756 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 2882लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे,जिनमें से 2541 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 291 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 50 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 9 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 41 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।

Related posts

चहुमुखी विकास के नए आयाम से औद्योगिक नगरी फरीदाबाद का लहराएगा विश्व में परचम : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

भारत में बहरेपन के बढ़ते मामले चिंताजनक: डॉ. सारिका वर्मा

Ajit Sinha

इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी गोल्ड, सिल्वर मैडल जीता है, दिसम्बर में नासिक में आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप में सिलेक्ट हुए है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!