Athrav – Online News Portal
गाज़ियाबाद विशेष

लॉकडाउन में सब्जी लेने निकला लड़का, शादी कर दुल्हन के साथ लौटा घर, फिर क्या हुआ जानिए

लॉकडाउन के दौरान एक शख्स सब्जी और राशन लेने के लिए बाजार में निकला था, लेकिन जब वह घर वापस लौटा तो दुल्हन को साथ लेकर आ गया .शादी का यह अजीब मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है.गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके में लॉकडाउन में अचानक दुल्हन के घर आने पर युवक की मां के होश उड़ गए. दरअसल, यह बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर ले आया था. नाराज लड़के की मां ने दुल्हन को अपने घर में घुसने से रोक दिया. इसके बाद पूरा मामला थाने पहुंच गया.

दुल्हन के लिबास में लड़की और उसके साथ लड़का दोनों थाने में मौजूद थे. वहां पर लड़के की मां भी आई और खुले शब्दों में कह दिया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बेटे को घर में नहीं घुसने दूंगी. बेटा राशन लेने गया था और लड़की ब्याह कर ले आया. लड़के की मां के राजी न होने के बाद पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को अलग किराये के मकान में रहने के लिए बोल दिया है.बता दें, लॉकडाउन के दौरान घर के बाहर निकले इस युवक के यूं अचानक दुल्हन लेकर घर पहुचने की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है. शादी करके आया जोड़ा साहिबाबाद के श्याम पार्क इलाके में रहने वाला है

लड़के की मां का कहना है कि शादी हुई भी है या नहीं, इस बात का कोई सबूत नहीं है. जब लड़के से बात की गई तो उसका कहना है कि मंदिर में शादी हुई है. पूरा मामला थाने में पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया था.

Related posts

डाईट-भत्ता 125 रूपए से बढ़ाकर 200 रूपए, खिलाडिय़ों का डाईट-भत्ता 200 से बढ़ाकर 250 रूपए प्रतिदिन किया गया: सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड की प्रमुख समाजसेविका नूतन शर्मा व एडवोकेट अशोक अग्रवाल के संयुक्त प्रयास से जर्जर सरकारी स्कूल का पुनः निर्माण।

Ajit Sinha

विधायक बनने के बाद राजेश नागर का अपने घर पहुँचने जोरदार स्वागत, लोग अपने कंधो पर उठा कर ले गए, देखिए वीडियो।   

Ajit Sinha
error: Content is protected !!