Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में विल्डर रवि गुप्ता, उनके दो बेटों, स्टाफों पर हुए हमले के मामले मुख्य आरोपित सहित 4 आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बिल्डर रवि गुप्ता, उनकी धर्मपत्नी रजनी गुप्ता, बेटे प्रतीक गुप्ता, तुषार गुप्ता, स्टाफ सरलवीर पर कातिलाना हमला करने वाले 4 आरोपितों को सूरजकुंड थाना के अंतर्गत आने वाली ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी की पुलिस ने अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम सुखबीर, पुत्र रतिराम, चेतन पुत्र सुखबीर, कुलदीप पुत्र सुखबीर निवासी मकान नंबर-बी -4152, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद व नितिन पुत्र अजय लाल,निवासी मकान नंबर-डी -1067, संगम विहार,दिल्ली है। आरोपितों में पिता और उसके दो पुत्र शामिल हैं।

ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के इंचार्ज विष्णु दत्त का कहना है कि इन सभी आरोपितों को मुकदमा नंबर -172 /2022 , भारतीय दंड संहिता की धारा 148 , 149, 323, 325 आईपीसी के तहत दर्ज मुकदमे में अरेस्ट किया है। उनका कहना है कि  इस मुकदमे में एक भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।  जल्द ही बाकी के आरोपितों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। चाहे वह 25 आरोपित हो या 30 आरोपित हो, किसी भी सूरत में किसी भी हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी के सभी आरोपितों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।   

आपको बतादें कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में प्लाट नंबर-4152 के नीचे हिस्से में बिल्डर रवि गुप्ता की इलेक्ट्रिकल सामानों का गोदाम हैं,इसी बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर सुखबीर का परिवार भी रहता है। इनकी बिल्डर रवि गुप्ता के स्टाफ सरल वीर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, इसके बाद बिल्डर रवि गुप्ता और वहां पर उपस्थित लोगों ने दोनों लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कर दिया।

इसके थोड़ी देर के बाद सुखबीर की तीन -चार और लोग आए थे झगड़ा करने के उद्देश्य से पर वह लोग मामले को समझ वापिस चले गए। पीड़ित बिल्डर रवि गुप्ता के अनुसार गत 30 मार्च 2022 दोपहर के लगभग 3 बजे उनका बेटा प्रतीक गुप्ता और तुषार गुप्ता व स्टाफ सरलवीर अपने दुकान के बाहर खड़े थे, और आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान 25 -30 लोग आए और उन पर, उनके बेटों और स्टाफों के ऊपर हमला कर दिया।

इस हमले में लाठी- डंडों, इट, पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनका कहना हैं कि उनके कार्यालय में घुस कर महिला स्टाफ के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। इस कातिलाना हमले में , उनका हाथ टूट गया, जिसका अभी ऑपरेशन हुआ हैं , इसके अतिरिक्त उनके सिर में काफी चोटें लगी हैं। इसके अलावा उनके बड़े प्रतीक गुप्ता और छोटे बेटे तुषार गुप्ता को भी काफी चोटें लगी हैं, तुषार की तो नाक की हड्डी टूट गई हैं। इसके अतिरिक्त स्टाफ सरल वीर के चेहरे पर भी काफी चोटें लगी थी। अब पुलिस प्रशासन हरकत में हैं आज चार आरोपितों को अरेस्ट किया है। बाकी के आरोपितों को पकड़ने के लिए उनकी धर पकड़ जारी हैं।

Related posts

अशोक तंवर ने सीएम मनोहर, अध्यक्ष नायब सैनी, महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: एटीएम की लूट के दृष्टिगत जिला में की धारा-144 लागू : जिलाधीश कृष्ण कुमार

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस को चेकिंग के दौरान एक कार से मिले 9 लाख रुपए कैश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x