Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और कार लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़, दो फरार, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट फर्म के अधिकारी से लूटी हुई हौंडा सिटी कार बरामद, घायल  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना 39 पुलिस और कार लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि इसके 2 साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए।  पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि फरार बदमाशों की तलाश के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहे हैं।  पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश है लूटी हुई होंडा सिटी कार तमंचा और जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किया है।

तस्वीरों में नज़र आ रही इसी होण्डा सिटी कार सवार हो कर तीन बदमाश कार लूट की वारदात को अंजाम देने निकले थे।  लेकिन उनका सामना वाहन चेकिंग पुलिस टीम के साथ हो गया।  पुलिस ने जब होंडा सिटी कार सवारों को रुकने का इशारा किया तो बदमाश कार लेकर भागने लगे।  पुलिस ने कार सवारों का पीछा कर हाजीपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर बदमाशो को घेर लिया।  

अपने आप को घिरा देख बदमाश कार छोड़कर भागने लगे और एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई।  जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गय। जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए। बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।  फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस कांबिंग आपरेशन चला रही है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया की घायल बदमाश का नाम शाहरूख उर्फ अटगे पुत्र जमील निवासी ग्राम असगरपुर है। बरामद होण्डा सिटी कार जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट DL7CK4869 है, इस कार गाडी की डिग्गी से सही नम्बर प्लेट जिसका सही नम्बर RJ14YC3333 है।  इस कार को बदमाशो ने 6 दिसंबर को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेवे पर एक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट फर्म के अधिकारी से हौंडा सिटी कार लूटी थी।  पुलिस को इनके कब्जे से लूटी हुई एक हौंडा सिटी कार,  तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में पता चला है कि उसके दोनों साथी कौन है।  और कहां के रहने वाले हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related posts

साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर डीजीपी शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में आरबीआई गाइडलाइन्स के सन्दर्भ में राज्य स्तरीय कांफ्रेंस आयोजित।

Ajit Sinha

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए तीहरे हत्याकांड के वांछित अपराधी लोडेड देसी कट्टे के साथ अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नायब तहसीलदार, कर्मचारी, क्रेता और विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज:विक्रम सिंह

Ajit Sinha
error: Content is protected !!