Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद :लिंग्याज कॉलेज ग्रुप की उम्र हुई 20 साल, केक काट कर मनाई जन्म दिन, आयोजित समारोह में छात्रों को किया सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जानी-मानी शिक्षण संस्था लिंग्याज ग्रुप की बीसवीं वर्षगांठ गत रात्रि दिल्ली स्थित छतरपुर के गार्डन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लिंग्याज तकनीकी संस्थान से पासआउट छात्रों को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों का लिंग्याज ग्रुप के सीईओ डॉ. पिचेश्वर गड्डे ने आभार व्यक्त किया एवं ग्रुप के संस्थानों को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले पूर्व अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों में मुख्यत: प्रो चांसलर डॉ. आर.के. चौहान, कुलपति डा. डी.एन. राव, निदेशक दिनेश सदाना, लिंग्याज विद्यापीठ की रजिस्ट्रार सीमा बुशरा सहित अधिकांश विभागाध्यक्ष एवं स्टाफ के वरिष्ठ सदस्यों के साथ संस्था को मजबूती देने वाले प्रमुख अधिकारियों में डॉ. आर.एन. मित्तल, डॉ. जे.पी. गुप्ता, डॉ. एस.पी. खन्ना, डॉ. के.के. अग्रवाल एवं पी.एल. कोहली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि वर्ष 1998 में एक छोटे से स्तर से प्रारम्भ किए गए तकनीकी संस्थान ने आज अपनी यूनिवर्सिटी स्थापित कर फरीदाबाद, दिल्ली एनसीआर एवं विजयवाड़ा में तकनीकी संस्थान स्थापित कर देश-विदेश में अपना नाम रोशन किया है।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल, विधायक धनेश व पार्षद वीरेंद्र ने किया SALT & CHILLI का उद्घाटन -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने 60 कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्तओं को किया बीजेपी में शामिल |

Ajit Sinha

उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा संस्थाओं के विस्तार के साथ उनमें सीटें बढ़ाना हमारी प्राथमिकता-शिक्षा मंत्री आतिशी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!