Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: खेत में भैंस घुसने पर लाठी -डंडो से पीट -पीट कर  हत्या करने के मामले में  2 आरोपित  गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:गत रविवार को मंझावली गांव में खेत में भैंस घुसने लेकर हुए झगडे में लाठी-डंडों से पीट- पीट कर हत्या,चार लोगों को गंभीर रूप घायल के मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम कल्लू उर्फ़ रविंद्र और मोहित हैं। अन्य आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपितों के नाम मोहित और रविन्द्र उर्फ कल्लू है। दोनों आरोपित गांव मंझावली का रहने वाले है। दोनों पक्षों का पहले भी किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। खेत में भैंस घुसने पर विवाद हुआ जिसमें आरोपित पक्ष द्वारा गत रविवार के दिन लाठी डंडे और रॉड से हमला किया गया जिसमें प्रभु की रॉड की चोट से गंभीर रूप से घायल हो गए और जिनकी बाद मे मृत्यु हो गई। मृतक प्रभु के पत्नी, बेटे और बेटियों को भी चोट लगी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपित कल्लू उर्फ रविन्द्र और मोहित को काबू किया गया है। क्राइम ब्रांच टीम द्वारा मामले में जांच जारी है और मामले में शामिल अन्य आरोपितों  को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

ओल्ड नगर निगम का तोड़फोड़ सिर्फ ड्रामा निकला, डीपीसी और पिलर तोड़ कर लौटे, बड़े ईमारत को नहीं छेड़ा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निकिता हत्याकांड को लेकर पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह से मिले जिले के कांग्रेसी नेता

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड दिवाली मेला -2024 में आयोजित फैशन शो, महिला और बाल कलाकारों ने मचाई धमाल ही धमाल-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x