Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

सुप्रसिद्ध गायिका नेहा कक्कड़ ने “Khad Tainu Main Dassa” गाने पर किया जबरदस्त भांगड़ा, देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की आवाज के कई दीवाने लाखों में हैं. उनके गानों के साथ उनके डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहे हैं. इन दिनों इंटरनेट पर नेहा कक्कड़ खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. उनके पंजाबी गाने इंटरनेट पर छाए हुए हैं. कुछ दिनों पहले ही नेहा कक्कड़ अपने फैन्स के लिए एक और पंजाबी गाना ‘Khad Tainu Main Dassa’ लेकर आई हैं. उनका यह गाना काफी हिट साबित हुआ है.इसी गाने पर डांस करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


नेहा कक्कड़ हाल ही में रिलीज हुए अपने नए पंजाबी गाने ‘Khad Tainu Main Dassa’ पर भांगड़ा करती हुई नजर आई. उन्होंने यह भांगड़ा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने इस गाने पर जबरदस्त डांस किया है. नेहा ने वीडियो में पर्पल कलर का टॉप और ब्लैक कलर का प्लाजो पहना हुआ है.कैप्शन मे उन्होंने लिखा है ‘मैं बोट रोकर्स के साथ यहां अपने पसंदीदा गाने सुन रही हूं’देखा जा सकता है कि, वीडियो में नेहा एक कंपनी का विज्ञापन कर रही हैं. उनके इस वीडियो पर अब तक 6 लाख 70 हजार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं. इसी के साथ उनके पति रोहनप्रीत ने कमेंट करते हुए उनके भांगड़ा की तारीफ की है. उ

Related posts

‘‘आप’’ सरकार वायु प्रदूषण को लेकर सख्त, पटाखों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

Ajit Sinha

प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की सिगरेट बेचने वाले दो व्यापारियों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार,58000 सिगरेट बरामद।

Ajit Sinha

बॉलीवुड के जाने माने गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का आज 74 साल की उम्र में निधन हो गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x