Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा हाइलाइट्स

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज यूपी रेरा के अकाउंटेंट को होम बायर्स से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
एंटी करप्शन ब्यूरो मेरठ की टीम ने आज उत्तर प्रदेश रेरा के ग्रेटर नोएडा ऑफिस में अकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी केंद्रीय वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग में सहायक निदेशक कुलदीप की शिकायत पर की गई. सूचना मिलने पर कोतवाली बीटा-2 टीम भी मौके पर पहुंची और अकाउंटेंट को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

कुलदीप ने बताया कि उन्होंने सीएलपी प्लान के तहत फ्लैट खरीदा था और 95 प्रतिशत भुगतान कर चुके थे। बचे हुए पांच प्रतिशत भुगतान के समय ही बिल्डर ने अतिरिक्त रकम की मांग शुरू कर दी। जब कुलदीप ने इस अनियमितता की शिकायत उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) से की, तो जांच के आदेश हुए। बिल्डर ने मामले को चुनौती भी दी, लेकिन जून 2022 में बिल्डर की अपील खारिज कर दी गई। इसके बावजूद पिछले तीन वर्षों से कुलदीप यूपी रेरा के चक्कर लगा रहे हैं। न तो उन्हें फ्लैट का वैध कब्जा मिल सका और न ही बिल्डर पर जुर्माना वसूला गया। यूपी रेरा के अकाउंटेंट हरेंद्र गोस्वामी ने उनका काम जल्दी कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन इसके बदले में 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी। जब कुलदीप ने इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थता जताई तो हरेंद्र ने पांच हजार रुपये तत्काल और बाकी बाद में देने की बात कही। इस पर कुलदीप ने तुरंत एंटी करप्शन ब्यूरो, मेरठ से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। योजना के अनुसार जब हरेंद्र गोस्वामी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए, तब एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया।

Related posts

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha

मोमोज की दुकान पर दो छात्रों के गुटों भीडे, जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Ajit Sinha

लग्जरी गाड़ियों का शौक पूरा करने के लिए वाहनों की चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार के साथ किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x