Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद क्षेत्र में होने वाली ‘जन-आक्रोश रैली’ को लेकर लोगों में उत्साह : लखन सिंगला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-12 स्थित (इंडियन ऑयल के सामने) ग्राउंड में आयोजित होने वाले कांग्रेस की ‘जन-आक्रोश रैली’ को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रैली के संयोजक एवं कांग्रेसी नेता लखन सिंगला जहां-जहां लोगों को रैली में आमंत्रित करने के लिए जा रहे है, वहां-वहां लोग भारी संख्या में एकत्र होकर न केवल उनका स्वागत कर रहे है बल्कि रैली को कामयाब बनाने का आश्वासन भी दे रहे है। छोटी-छोटी नुक्कड सभाएं बड़ी सभाओं में तब्दील हो रही है और लोग पूरे जोश-खरोश के साथ इस रैली में शामिल होने के लिए उत्साहित है। इसी कड़ी में कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने शुक्रवार को बाबा नगर, सैयदवाडा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क करके लोगों को रैली में आने का न्यौता दिया।

इस दौरान नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि वर्ष 2024 चुनावी साल है और इस साल लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव होने है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे जोश-खरोश के साथ चुनाव रण में उतरने के लिए तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र विकास से अछूता रहा है, भाजपा सरकार दावा करती है कि शहर को स्मार्ट बनाया जा रहा है, लेकिन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कालोनियों में इतनी समस्याएं व्याप्त है कि जब तक कॉलोनियों स्वच्छ नहीं होगी, तब तक शहर स्मार्ट नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से फरीदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों में लोग मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ टूटी सड़कें, पीने के पानी, अनाप-शनाप बिजली बिलों से परेशान है, इस ओर भाजपा सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने लोगों से कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है, समय आ गया है दस साल पहले की गई गलती को सुधारने का, इसलिए इस रैली में ज्यादा से ज्यादा तादाद में एकत्रित होकर पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र हुड्डा, चौ. उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के ओजस्वी विचारों को सुनकर सेक्टर-12 के ग्राउंड से बदलाव की ऐसी आंधी चलाएं, जिससे कि इस साल में भाजपा को देश और प्रदेश की सत्ता से बाहर किया जा सके। सिंगला ने कहा कि रैली के माध्यम से समूचे फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं को मांगपत्र सौंपा जाएगा ताकि कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सभी समस्याओं को जड़ मूल से समाप्त किया जा सके। इस मौके पर हाजी भूरा, गुड्डू सदर, शाहिद अमरोहा, शफीक, सफरूद्दीन, अजीम खान सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

मेरी सबसे बड़ी सम्पति मेरी ईमानदारी है, भाजपा फर्जी मुकदमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहती है- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सुमित गौड़ को कांग्रेस पार्टी की तरफ से मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान के विधान सभा चुनावों में आब्र्जवर बनाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पीएस एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज मुकदमे में फरार एएसआई महावीर सिंह जिला अदालत में किया आत्मसमर्पण -रिमांड पर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x