Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

कोरोना वायरस से बचाव के चलते कर्मचारियों को 31 मार्च तक बायोमेट्रिक हाजिरी न लगाने के निर्देश, रजिस्टर में दर्ज करे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़; हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के चलते कर्मचारियों को 31 मार्च, 2020 तक बायोमेट्रिक हाजिरी न लगाने के निर्देश जारी किए हैं। सभी कर्मचारी कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, बोर्डों, निगमों के प्रबंध निदेशकों और मुख्य प्रशासकों, जिला उपायुक्तों, उप-मंडल अधिकारियों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को पत्र जारी किया गया है। 
प्रवक्ता ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित कुछ एक मामले सामने आए हैं और यह पाया गया है कि यह वायरस किसी प्रकार के संक्रमित सतह को छूने से फैलता है। हालांकि यह वायरस फैलने का मुख्य कारण नहीं है, परंतु वायरस की संचरण क्षमता को ध्यान में रखते हुए इससे बचाव के तमाम उपाय अमल में लाना आवश्यक है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने बायोमेट्रिक हाजिरी न लगाने का निर्णय लिया है।

Related posts

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने  ग्रीन फिल्ड कालोनी में रिहायशी मकान में बने चार दुकानों और एक शराब के ठेके की सीलिंग 

Ajit Sinha

पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के विरुद्ध भङके पॉवर इंजीनियर्स, विद्युत सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन

Ajit Sinha

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले मामले में बड़ा खुलासा:फर्जी फर्म/ कंपनियां बनाकर पैसा किया जा रहा था ट्रांसफर।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!