Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सात साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए एक शख्स को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : एक शख्स को सात साल की एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सारन थाना पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ 8 पोस्कों एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर, आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया हैं।

                  एक शख्स ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह बीते 24 अगस्त को अपनी बहन के घर पर गया तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद हैं जब उसने धक्का देकर दरवाजा को खोला तो देखा कि  एक सात  साल की बच्ची के साथ बिस्तर पर एक शख्स लेटा हुआ हैं और वह शख्स अंडर गारमेंट पहने हुए था और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था तभी उसने उस लड़के  को बैड पर से निचे गिरा दिया और निचे लाकर कर उससे उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम विपिन कुमार निवासी टीचर्स कालोनी, गली न. 2 , मथुरा रोड ,फरीदाबाद हैं। उनका कहना हैं कि उस शख्स को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद  आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 8 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: सैनिक कॉलोनी में महिलाओं ने बनाया कूड़े वाले स्थान पर सेल्फी पॉइंट- राजीव जेटली

Ajit Sinha

हुड्डा प्रशासक सोनल गोयल से हुड्डा की जमीनों पर जमे अवैध कब्जाधारियों को तुरंत हटाने की मांग की : पार्षद दीपक चौधरी

Ajit Sinha

बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चला ’ऑपरेशन आक्रमण‘ के तहत 682 अरेस्ट, 494 एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x