Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और मेट्रो का केबल चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़, एक बदमाश घायल चार कांबिंग के बाद गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा ज़ोन के थाना सेक्टर 39 पुलिस और मेट्रो का केबल चोरी करने वाले गिरोह से सेक्टर 42 के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश सुमित उर्फ बिल्ला घायल हो गया। घायल बदमाशों के चार साथियों अनूप पाल उर्फ चिकना, प्रवीण उर्फ शूटर, कोबिद और शाहनवाज को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सेक्टर-39 पुलिस द्वारा चौकी सदरपुर के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी एक छोटा हाथी(टाटा ऐस) बिना नम्बर प्लेट व एक ब्रेजा कार में कुछ संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए , जिन्हें चेकिंग हेतु रोकने का इशारा किया गया, परन्तु वह नहीं रुके और सेक्टर-42 की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाश स्वयं को घिरते देखकर छोटे हाथी व ब्रेजा कार को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उपरोक्त बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश का नाम सुमित उर्फ बिल्ला है. उसके चार साथियों अनूप पाल उर्फ चिकना, प्रवीण उर्फ शूटर, कोबिद और शाहनवाज को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल होने वाली टाटा एस और ब्रेजा गाड़ी, लोहा काटने की आरी, चार बंडल केबल, दो बंडल केबल के रबर अन्य सामान बरामद। सभी बदमाशों का है लंबा आपराधिक इतिहास।

Related posts

फरीदाबाद:12वीं कक्षा के पेपर में फर्जी तरीके से परीक्षा देने वाले 2 आरोपितों को थाना सराय ख्वाजा की पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल।

Ajit Sinha

बदमाश भागते हुए अवस्था में पुलिस कर्मी पर गोली चलाता रहा, बहादुर पुलिस कर्मी उसका पीछा करता रहा, देखें फुटेज  

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने तेल पाइपलाइन से तेल चोरी के गैंग का किया पर्दाफाश, 7 आरोपी अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x