Athrav – Online News Portal
नोएडा

मकान की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग,मचा हड़कंप- वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली कस्बे से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहाँ ब्रह्मपुरी गेट के पास एक मकान की तीसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगते ही स्थानीय लोग तुरंत एक्शन में आए और अपने-अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। गनीमत रही कि घर के अंदर मौजूद लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट की वजह से छत पर रखे वेस्टेज और लकड़ी के सामान में यह आग लगी थी।

चीफ फायर आफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि आज सुबह लगभग 7:24 बजे ब्रह्मपुरी गेट के पास दादरी में आग लगने की सूचना मिली थी। हमारी अग्निशमन यूनिट तत्काल मौके पर पहुँची। मकान के तीसरे तल पर एक खुला कमरा था, जिसमें लकड़ी का सामान और वेस्टेज आइटम रखा हुआ था, उसी में आग लगी थी। फायर सर्विस यूनिट द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Related posts

मेरठ के पूर्व कमिश्नर और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रह चुके रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के कोठी में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

नॉएडा: एक रात पुलिस और बदमाशों के बीच दो मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली, देखें वीडियो

Ajit Sinha

सिनेमाघर में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म का शो बीच में रोकने पर लोगों ने काटा हंगामा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x