Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

हाथी ने हवा में उछलकर ऐसे तोड़ा पेड़ से कटहल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर हाथियों के वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं. हाथी जब मस्ती के मूड में होते हैं तो ऐसी मस्ती करते हैं, जो आपने कभी नहीं देखी होगी. इस बार फिर हाथी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने शेयर किया है. इस वीडियो में हाथी पेड़ से जैकफ्रूट तोड़कर खा रहा है. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.



वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी हवा में उछलकर पेड़ पर लटके कटहल को अपनी सूंड से तोड़ता है. जिसके बाद वो बड़े मजे से उसे खाने लगता है. प्रवीण कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”इस हाथी का शानदार टैलेंट. कटहल के लिए पेड़ पर चढ़ गया. कटहल हाथियों को खूब पसंद है. देखिए ये इसे कितनी अच्छी तरह से खा रहा है. हाथियों को काफी दूर से कटहल की गंध आ जाती है, जिससे कई बार वो मानव बस्तियों की तरफ खिंचे चले आते हैं.”इस वीडियो को 11 नवंबर के दिन ट्विटर पर शेयर किया गया था, जिसके अब तक 45 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और 700 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.

Related posts

आम्रपाली बिल्डर्स के दो प्रमुख अधिकारियों को आर्थिक अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार,करोड़ों के फर्जीवाड़ा करने का आरोप

Ajit Sinha

भूपेंद्र सिंह हुड्डा खिलाड़ियों को समर्थन देने पहुंचे जंतर-मंतर, कहा, खिलाड़ियों को न्याय दिलाना हम सबका फ़र्ज़ है।

Ajit Sinha

ट्रैवल एजेंट अखिलेश तिवारी की हत्या के मामले में पूर्व सैनिक व 4 बसों के मालिक संजेश चौहान गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!