Athrav – Online News Portal
दिल्ली

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में छाया परिवारवाद, तनुज पुनिया और गौरव गोगोई को टिकट

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें असम,मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और यूपी (एक सीट) की 18 सीटें हैं. जारी लिस्ट में पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया का नाम भी शामिल है. लगातार इंटरनल सर्वे में पीएल पुनिया का नाम आने पर भी वह यह मांग कर रहे थे कि तनुज पुनिया को टिकट दिया जाए.आखिरकार कांग्रेस आला कमान ने तनुज पुनिया के नाम पर मुहर लगाते हुए टिकट दे दिया है. पार्टी की जारी लिस्ट में तेलंगाना की 17 सीटों में से पांच पर कांग्रेस ने उम्मीदवार के नाम का खुलासा कर दिया है.



आदिलाबाद (एसटी) से रमेश राठौड़, पेड्डापल्ले (एससी) से ए. चंद्रशेखर, करीमनगर से पूनम प्रभाकर, जहीराबाद से के. मदनमोहन राव, मेदक से गली अनिल कुमार, मल्काजगिरि से ए. रेवंत रेड्डी, चेवेल्ला से कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी और महबूबाबाद से पोरिका बलराम नाइक के नाम फाइनल किए गए हैं.वहीं, मेघालय की दोनों सीटों और सिक्किम की एक सीट पर भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है. जिसमें मेघालय की शिलांग (एसटी) सीट से विंसेंट पाला, तुरा (एसटी) सीट से डॉ. मुकुल संगमा और सिक्किम से भरत बेसनेट के नामों पर मुहर लगाई गई है.इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवारों की जारी दूसरी सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए थे. इनमें से 16 नाम उत्तर प्रदेश और 5 महाराष्ट्र से हैं. पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को मैदान में उतारा है. वहीं हाई प्रोफाइल मानी जाने वाली सुल्तानपुर सीट से संजय सिंह को मौका दिया गया है.

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक के दृश्य देखें वीडियो में

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक 50000 रूपए के ईनामी कुख्यात गैंगेस्टर नरेंद्र उर्फ़ रवि गंगवाल को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे बोले, इंडिया गठबंधन को 295 से अधिक सीटें मिलेगी- वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x