Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सुपर फामर्र ने किया ब्लड डोनेशन कैंप एवं हेल्थ चैकअप शिविर का आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :सुपर फार्मर ने ग्रेटर फरीदाबाद सैक्टर-86 में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी के सहयोग से एक ब्लड डोनेशन कैंप एवं हेल्थ चैकअप शिविर का आयोजन किया। ब्लड डोनेशन कैंप में 16 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ, जबकि हेल्थ चैकअप कैंप में 60 से अधिक लोगों ने अपना चैकअप कराया। हेल्थ चैकअप कैंप आर्टमिस अस्पताल के सहयोग से लगाया गया जिसमें 25 लोगों की ईसीजी एवं 17 लोगों की मेमोग्राफी स्क्रीनिंग की गई। शिविर में भाजपा नेता राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।



उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन जनहित में किए जाने अति आवश्यक है। इससे समाज में एक नई चेतना एवं जागरुकता का संदेश जाता है। नागर ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और हम सभी को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। हमारे रक्त की एक बूंद किसी का जीवन बचा सकती है। राजेश नागर ने रक्तदाताओं की हौसलाफजाई की और कहा कि समय-समय पर हमें अवश्य रक्त करना चाहिए, इससे शरीर का प्यूरिफाई सिस्टम दुरुस्त होता है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान विनय भाटिया, सुनील मंगला डिस्ट्रिीक्ट गवर्नर, सुपर फार्मा के एमडी सिमरनजीत सिंह विर्दी, गुरमीत कौर विर्दी, गुरमान सिंह विर्दी चेयरमैन, ब्लड बैंक के दीपक प्रसाद, रोटेरियन नीरज गुप्ता, विवेक सूद, दूसरे रोटरी क्लब के भी अनेक सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद:एक एसीपी व दो इंस्पेक्टरों सहित10 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर किया जाएगा सम्मानित

Ajit Sinha

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने नाटक के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा

Ajit Sinha

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने 21 दिनों तक भोजन बांटने वाले कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित।  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!