
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:गुरुग्राम के नवनियुक्त डीसी उत्तम सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन पर एसडीएम हितेंद्र कुमार, सीटीएम ज्योति नागपाल और डीआरओ विजय यादव सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।डीसी उत्तम सिंह वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने लोहारू, महेंद्रगढ़ और कोसली में एसडीएम के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा पंचकूला, हिसार, झज्जर, सिरसा और पलवल में एडीसी के पद पर कार्य कर चुके हैं। वहीं हिसार और करनाल जिलों में डीसी के रूप में उनका प्रशासनिक अनुभव रहा है। उत्तम सिंह ने अजय कुमार की जगह पदभार संभाला है। अजय कुमार अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उप प्रधान सचिव-II के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। 
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

