Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन मनाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। नवीन ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
नितिन नवीन ने कहा कि आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपनी बहनों से ‘रक्षा सूत्र’ बंधवाने का सौभाग्य मिला। रक्षाबंधन भरोसे और स्नेह का एक पवित्र धागा है। स्नेह, समर्पण और अटूट भरोसे का प्रतीक यह धागा एक-दूसरे के साथ खड़े रहने और हर परिस्थिति में सहारा बनने के संकल्प को और मजबूत करता है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास का पवित्र त्योहार है, जो रिश्तों की आत्मीयता और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related posts

‘हम रामराज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर दस सिद्धांतों पर चला रहे दिल्ली में सरकार-सीएम केजरीवाल

Ajit Sinha

राहुल बोले- लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को 150 सीटें भी नहीं मिलेंगी

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:कांग्रेस ने देश की बदहाल आर्थिक स्थिति और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x