Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

युवा हल्ला बोल संगठन के अध्यक्ष अनुपम कांग्रेस में शामिल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:बेरोजगार युवाओं के कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संगठन युवा हल्ला बोल के अध्यक्ष अनुपम मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की मौजूदगी में अनुपम ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान युवा हल्ला बोल के कई अन्य नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए। युवा हल्ला बोल संगठन ने रोजगार के मुद्दे पर बिहार और देशभर में आंदोलन किए हैं।पत्रकारों से बातचीत में पवन खेड़ा ने कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए कहा, कांग्रेस और राहुल गांधी बेरोजगारी का मुद्दा लगातार उठाते रहे हैं। अनुपम ने 113 संगठनों का एक मंच बनाया और उस मंच के माध्यम से इन्होंने प्रदर्शन किए, जेल भी गए। अग्निपथ योजना का भी भरपूर विरोध किया। इनकी संगठन की समझ बहुत अच्छी है, मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस परिवार के साथ अनुपम युवाओं की आवाज को और अच्छे से बुलंद कर सकेंगे। वहीं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, अनुपम बिहार में लगातार सक्रिय रहे हैं। बिहार के हर जिले में नीट पेपर लीक और बेरोजगारी से जुड़े मुद्दों पर इनका आंदोलन चलता रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि वह कांग्रेस संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।  इस अवसर पर अनुपम ने कहा, आज हमारे देश में जो लड़ाई चल रही है, वह दो ताकतों के बीच है। एक ताकत इस देश को बेचना चाहती है। दूसरी ताकत इस देश को बचाना चाहती है। एक वो हैं जो भारत को तोड़ना चाहते हैं, और दूसरे वो हैं जो भारत को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। न्याय के लिए नैतिक बल चाहिए, वह नैतिक बल आज की राजनीति में सबसे ज्यादा राहुल गांधी के पास है। इसलिए वह कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हैं।

Related posts

फरीदाबाद: आतंकी के घुसपैठ को लेकर दिल्ली -एनसीआर की पुलिस हाई अलर्ट पर, गाड़ियों की चेकिंग की जा रहीं हैं। 

Ajit Sinha

नई दिल्ली: जगदीश ठाकोर को गुजरात कांग्रेस कमेटी के बने अध्यक्ष

Ajit Sinha

नई दिल्ली: विदेश सचिव विक्रम मिश्री, कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्यूमिका सिंह ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या सुने वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x