Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद

फरीदाबाद:हरियाणा पुलिस के ईएसआई को एसवी एंड एसीबी की टीम ने ₹2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस के ईएसआई होशियार सिंह , प्रभारी ERV-502, थाना चांदहट, जिला पलवल को ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना SV & ACB, फरीदाबाद में एफआईआर संख्या 15, दिनांक 07.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त एक्स्टेंडेड असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (Ex. EASI) हैं। शिकायत के अनुसार वर्ष 2023 में थाना कैंप, पलवल में दर्ज हनी ट्रैप प्रकरण में आरोपित  ईएसआई होशियार सिंह शिकायतकर्ता थे। इस मामले की जांच के दौरान सह-आरोपियों के खुलासे के आधार पर शिकायतकर्ता का नाम भी मामले में शामिल किया गया, जिसमें वह वर्तमान में न्यायालय से जमानत पर हैं। आरोप है कि ईएसआई होशियार सिंह उक्त मामले में समझौता करने के नाम पर शिकायतकर्ता से ₹2 लाख की रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ईएसआई होशियार सिंह को ₹2 लाख की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) की धारा 105 के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का विधिवत पालन किया गया।मामले की आगे की जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा की जा रही है।

Related posts

किडनैपिंग की वारदात को अंजाम देने वाले, 6 आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Ajit Sinha

एक शख्स को एक ऑटोमेटिक पिस्टल, देश में निर्मित 4 पिस्तौल व 14 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :विद्यार्थी अपनी क्षमता तथा रूचि के अनुरूप करें करियर का चयन,‘करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श’ कार्यक्रम का आयोजन: दिनेश कुमार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x