Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में मंत्रिपरिषद की बैठक आज बुधवार को।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 22 अप्रैल को गुरुग्राम में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) परिसर में आयोजित होगी। गुरुग्राम में पहली बार हो रही इस बैठक को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।डीसी उत्तम सिंह ने बैठक की तैयारियों को लेकर आज संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बैठक जिला प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की और सुव्यवस्थित होनी चाहिए।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी योजना तैयार की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वीआईपी मूवमेंट भी सुगमता से संपन्न हो सके। उन्होंने आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में एडीसी सोनू भट्ट, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, जीएमसीबीएल के एडिशनल सीईओ रविंद्र कुमार, गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार, सीटीएम ज्योति नागपाल, एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, डीईओ सुमन, एडीआईओ नवीन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

शराब के एल वन व एल तेरह गोदामों पर निगरानी के लिए नियुक्त किए 20 नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट

Ajit Sinha

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले पति को थाना सदर, गुरुग्राम की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

दो लड़कों ने मामूली कहासुनी के चलते एक लड़के को चाकू से गोद कर मार डाला- दोनों आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x