Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिए कार्यशाला का आयोजन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली:पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में सेवानिवृत्त होने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला “Life After Retirement” का समापन किया। दिल्ली पुलिस अकादमी द्वारा पहली बार 13 एवं 21 अप्रैल, 2026 को उन सभी रैंकों के पुलिस कर्मियों के लिए विशेष रूप से तैयार कार्य शाला का आयोजन किया गया, जो मार्च, अप्रैल एवं मई माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इस कार्यशाला का उद्देश्य कर्मियों को सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन में सहज एवं सार्थक रूप से परिवर्तन के लिए तैयार करना था।

दोनों सत्रों में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, वित्तीय योजना, निवेश जागरूकता एवं समग्र जीवन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस अनूठी पहल में अप्रैल, मई और जून महीने में कुल 709 सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ 13 अप्रैल को देवेश चंद्र श्रीवास्तव, विशेष आयुक्त पुलिस (अपराध) एवं  संजय कुमार, विशेष आयुक्त पुलिस (प्रशिक्षण) की उपस्थिति में हुआ।कार्य शाला में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, संघ राज्य क्षेत्र सिविल सेवा तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए, जिनमें वित्तीय सुरक्षा, स्वास्थ्य प्रबंधन एवं जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
आयुक्त पुलिस सतीश गोलछा का स्वागत संजय कुमार, विशेष पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षण) द्वारा किया गया। आसिफ मोहम्मद अली, संयुक्त निदेशक, दिल्ली पुलिस अकादमी ने कार्यशाला के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, वित्तीय योजना एवं जीवन प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। वित्तीय योजना सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णयों के लिए विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। इसमें व्यक्तिगत वित्तीय योजना एवं बजट, समझदारी से बचत एवं अनुशासित निवेश, पूंजी बाजार की मूल बातें तथा निवेश के विभिन्न विकल्प जैसे म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC), शेयर बाजार एवं सोना आदि शामिल थे। साथ ही यह भी बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक साइबर फ्रॉड के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, इसलिए सतर्कता आवश्यक है। UTCS के विशेषज्ञों ने सेवानिवृत्ति उपरांत लाभ एवं नियमों की जानकारी दी, जिसमें ग्रेच्युटी, पेंशन एवं संबंधित प्रावधानों का विस्तृत विवरण शामिल था। Axis Bank के अधिकारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने विभिन्न रैंकों के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसर, पुनर्नियोजन विकल्प एवं पेंशन खाताधारकों के लाभों के बारे में जानकारी दी।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सा विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य एवं जीवनशैली प्रबंधन पर विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसमें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, आयु-संबंधी शारीरिक परिवर्तन, पोषण संबंधी आवश्यकताएं, आहार योजना एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर सतीश गोलछा ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लाती है, क्योंकि वर्षों की कठिन सेवा एवं अनुशासन के बाद दैनिक दिनचर्या में अचानक बदलाव आता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि कर्मियों को सेवा के प्रारंभ से ही वित्तीय योजना का मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए, जिससे उन्हें अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय, मानसिक रूप से सजग एवं सामाजिक रूप से जुड़ा रहने का संदेश दिया, ताकि वे स्वस्थ, समृद्ध एवं संतोषपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें। इस अवसर पर विशेष पुलिस आयुक्त रॉबिन हिबू,  राजेश खुराना, नीरज ठाकुर, सुश्री गरिमा भटनागर, रविंद्र सिंह यादव, मधुप कुमार तिवारी,  देवेश चंद्र श्रीवास्तव,  डेविड लालरिनसांगा, मनीष कुमार अग्रवाल, अजय चौधरी, विजय कुमार,  संजय कुमार एवं  के. जगदीशन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

दुकानदारों ने एक शख्स को 200 -200 के नकली नोट चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ कर किया पुलिस के हवाले 

Ajit Sinha

तेंदुआ ही जंग जीतता है, एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुए की जंग कुत्ते से हुई ,जहां कुत्ते ने तेंदुए के पसीने निकाल दिए,

Ajit Sinha

नॉएडा: किडनैप हुआ दो साल के बच्चा पार्क से बरामद, पुलिस कर रही है अपहरणकर्ताओं की तलाश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x