
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
लापरवाही से स्कूल वैन पीछे करते समय एक आठ वर्षीय बच्चे को कुचल दिया जिससे मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, मरने वाले बच्चे का नाम शिवांश है। यह दर्दनाक हादसा श्याम कुंज , मारुति कुंज, भोंडसी, गुरुग्राम में सोमवार को घटित हुई थी। इस मामले में थाना भोंडसी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज की गई। आज बुधवार को वैन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है , जिसका नाम राकेश है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06.04.2026 को पुलिस चौकी मारुति कुंज थाना भोंडसी, गुरुग्राम में अस्पताल से एक सूचना एक बच्चे के घायल होकर मृत अवस्था में अस्पताल लाने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा बच्चे का ब्रॉट डेड रुक्का प्राप्त किया। बच्चे के पिता ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि वह श्याम कुंज मारुति कुंज, भोंडसी में किराए पर रहता है। दिनांक 06.04.2026 को उसका लड़का शिवांश त्रिपाठी उम्र 8 वर्ष स्कूल से आने के बाद किराना की दुकान पर गया था तथा वहां से वापस आ रहा था तो उनकी गली में एक स्कूल वैन वाला वैन को पीछे कर रहा था तथा लापरवाही से चलाकर पीछे लेते हुए उसने उसके लड़के को टक्कर मार दी जिससे उसका लड़का नीचे जमीन पर गिर गया तथा उसके बाद वैन उसके लड़के के ऊपर चढ़ गई।

जिसने लगी चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना भोंडसी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना भोंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित वैन चालक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम राकेश निवासी गांव मांगुरा जिला मोतिहारी (बिहार) है। आरोपित के कब्जा से वैन बरामद की गई है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

