Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

थ्री व्हीलर पर सवार होकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना 126 पुलिस टीम और ऑटो सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, लूटा हुआ मोबाइल फोन, लैपटॉप और अपराध में इस्तेमाल होने वाला ऑटो बरामद किया गया है। पुलिस बदमाशों के तीसरे साथी की तलाश कर रही है।

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान विकास पुत्र अहलकार और पंकज प्रजापति पुत्र आसाराम के रुप हुई है। एडिशनल डीसीपी में बताया कि थाना 126 पुलिस पुस्ता रोड जेपी कट सेक्टर 133 पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध ऑटो को देख रुकने का इशारा किया। जिस पर ऑटो सवार बदमाशों ने रोकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है। 14 जुलाई को दोनों ने ऑटो में सवार होकर सेक्टर 132 में सवारी से मोबाइल लैपटॉप लूटा था, जिसका मुकदमा थाना 126 में दर्ज है। इसके अलावा दोनों आरोपितों ने थाना 126 इलाके में दो अन्य घटनाओं को करने की बात पूछताछ के दौरान स्वीकार की है । इन बदमाशों ने कार का शीशा तोडकर लैपटॉप चोरी किया था। यह घटनाएं दोनों बदमाशों ने अपने एक अन्य साथी आरिफ के साथ मिलकर की थी पुलिस आरिफ की तलाश कर रही है। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध तमंचे, कारतूस, लैपटॉप मोबाइल फोन, लूटी हुई नकदी और अपराध में इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा बरामद किया है। पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है ।

Related posts

बहुजन समाज पार्टी के एक पूर्व विधायक के भाई ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Ajit Sinha

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जल कर खाक, 40 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी।

Ajit Sinha

प्रॉपर्टी विवाद में निचली मंजिल पर रहने वाले हमलावर ने ऊपरी मंजिल पर रहने वाले एक परिवार पर किया हमला,एक की हत्या, दो गंभीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x