Athrav – Online News Portal
हरियाणा

ट्रांसफर ड्राइव पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल का बयान: हर छात्र को शिक्षक और हर शिक्षक को छात्र की योजना पर होंगे तबादले

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए चलाए जा रहे ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव पर शिक्षामंत्री  कंवरपाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि ये तबादले हर छात्र को शिक्षक और हर शिक्षक को छात्र देने के लिए किए जा रहे हैं ।

शिक्षामंत्री  कंवरपाल ने कहा की शिक्षा विभाग की ओर से ट्रांसफर ड्राइव का कार्य निष्पक्ष और सही तरीके से किया जा रहा है। ट्रांसफर ड्राइव के दौरान विभाग की ओर  से जब रेशनेलाइजेशन किया गया तो पाया कि कुछ स्कूलों में अध्यापक तो हैं लेकिन छात्र नही हैं जबकि कई स्कूलों में छात्र संख्या अच्छी है लेकिन शिक्षक कम हैं ,इसी कोई देखते हुए विभाग की कोशिश है कि सभी स्कूलों में सभी छात्रों को पूरे अध्यापक मिलें । रेशनेलाइजेशन पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कई स्कूल ऐसे हैं जिनमे शिक्षक एक दिन में केवल 2 पीरियड ही पढ़ा पा रहे हैं वहां छात्र संख्या बिल्कुल कम है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि विभाग की कोशिश है कि विज्ञान संकाय का भी इन तबादलों में विशेष ध्यान रखा जाए ताकि विज्ञान विषय के छात्रों को भी पर्याप्त संख्या में शिक्षक मिल सकें । स्कूलों को बंद करने और पदों को खत्म करने की खबरों को उन्होंने निराधार बताया । उन्होंने कहा कि कुछ स्कूल विभाग की ओर से मर्ज किए गए हैं जहां छात्र संख्या बिल्कुल ही कम थी और उन स्कूलो को भी 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सबसे नजदीक के स्कूल में ही मर्ज किया गया है।इसके अलावा विभाग किसी स्कूल को ना बन्द करने जा रहा है और ना ही शिक्षकों के पदों को खत्म करने जा रहा है बल्कि इन तबादलों के बाद स्कूलों में जो पद रिक्त रह जाएंगे उनके लिए कौशल रोजगार और स्थायी तरीके से शिक्षकों की भर्ती की जाएगी । उन्होंने बताया कि ट्रांसफर ड्राइव में शिक्षक संगठनों की शिकायतों और सुझावों पर भी अमल किया जा रहा है ।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में भाजपा का 2024 चुनावों को लेकर एक और मंथन, सांसदों से पूछी उनके मन की बात

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 7 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया जीरो नंबर, कहा- जनहित में एक भी फैसला नहीं किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x