Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:एसीपी क्राइम अमन ने किया खुलासा:3 वाहन चोरों के गैंग का पर्दाफाश , 14 आरोपितों से 20 मोटरसाइकिल बरामद-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एसीपी क्राइम -1, फरीदाबाद अमन यादव ने आज गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी एवीटीएस सिकरौना की टीम ने वाहन चोरों के 3 गैंग का पर्दाफाश किया है, जिनमें कुल 14 आरोपितों को गिरफ्तार किए है, जिनमें से 8 आरोपितों को पहले जेल भेजा जा चुका है। बाकी के 6 आरोपित आपके के सामने है। इनसे कुल 20 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।  उनका कहना है किआसिफ- मोहित गैंग से 2, मुस्तकीम उर्फ मऊ-हाकम गैंग से 4 और अलाउद्दीन-फरीद गैंग से 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। अलाउदीन-फरीद जेल में बंद हैं।

गैंग के गिरफ्तार आरोपित का विवरण:
आसिफ- मोहित गैंग:
1.आसिफ पुत्र फकरू, निवासी गांव धौज, फरीदाबाद।
2.मोहित शर्मा पुत्र चेतराम, निवासी गांव सुनहेरा, थाना कामां, जिला डीग, राजस्थान, हाल किरायेदार समयपुर बैरागी चौक, थाना सेक्टर-58, फरीदाबाद।
मुस्तकीम उर्फ मऊ-हाकम गैंग:
1.मुस्तकीम उर्फ मऊ पुत्र महमूद, निवासी गांव धौज, फरीदाबाद।
2.हाकम पुत्र यूनुस, निवासी गांव लहरवाड़ी, थाना सदर पुन्हाना, जिला नूंह।
अलाउद्दीन-फरीद गैंग:
1.अलाउद्दीन पुत्र अल्लादिया निवासी D-159 सौरव विहार गली न.05 जैतपुर बदरपुर बॉर्डर दिल्ली
2.फरीद @ नैने पुत्र मुस्ताक निवासी गाँव प्रह्लादपुर पुल A-26 नियर वाई चौपाल हमदर्द बिल्डिंग हाल किरायेदार जैतपुर दिल्ली  
उनका कहना है कि उपरोक्त गैंग के अलावा अन्य 8 आरोपितों को गिरफ्तार कर 12 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस प्रकार सितंबर माह में विशेष अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए AVTS सिकरोना की टीम ने 20 चोरी के वाहन बरामद किए  हैं। टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर चोरी के अन्य वाहनों की बरामदगी तथा इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ पहले भी चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। बरामद वाहनों का संबंध फरीदाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से पाया गया है। इनमें थाना सेंट्रल, सेक्टर-17, सेक्टर-58, शहर बल्लभगढ़, मुजेसर, सेक्टर-कोतवाली, सूरजकुंड, कोतवाली तथा खेड़ी पुल क्षेत्र में दर्ज मामले शामिल हैं। कुछ वाहन 2022 और 2023 में दर्ज पुराने मामलों से संबंधित हैं, जबकि कई वाहन वर्ष 2025 और 2026 में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से जुड़े हैं। पुलिस द्वारा बरामद वाहनों को संबंधित मुकदमों से जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा की कार्रवाई में 106 BNSS के अंतर्गत चार वाहन भी बरामद किए गए हैं। इनका संबंध थाना मुजेसर, सराय ख्वाजा तथा शहर बल्लभगढ़ में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से है।

Related posts

डीसीपी डा. अंशु सिंगला और एनआईटी डीसीपी अर्पित जैन की पहल पर पुलिस ने जरूरत मंद लोगों को गर्म कपडे वितरित किए।

Ajit Sinha

डीसीपी ने अधिकारियों के साथ की आपात बैठक, प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान थाना प्रभारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम.

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में टूटेगा लखनऊ नगर निगम का रिकॉर्ड: कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x