Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हाइलाइट्स

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों के चलते जिलाधीश ने गुरुग्राम ज़िला में 26 जनवरी तक ड्रोन आदि के प्रयोग पर लगाई रोक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर गुरुग्राम के जिलाधीश एवं डीसी अजय कुमार ने ज़िला गुरुग्राम में  साइबर कैफे संचालकों, पीजी, गेस्ट हाऊसिज, होटलों, मकान मालिकों  और अन्य कार्यालयों को अपने किरायेदारों, नौकरों, विजिटरों व अतिथियों का रिकॉर्ड उनके आईडी प्रूफ के साथ रखने के आदेश दिए हैं।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 धारा 163 के तहत किए गये निषेधाज्ञा के ये आदेश जिला गुरुग्राम में तुरंत प्रभाव से लागू होकर 26 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेंगे। जिलाधीश ने अपने आदेश में जिला में उपरोक्त अवधि में ड्रोन ,माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट , ग्लाइडर /पावर  ग्लाइडर/ हॉट एयर बैलून , काइट फ्लाइंग व चाइनीज माइक्रो लाइट के प्रयोग पर भी एहतियातन प्रतिबंध लगा दिया है। ये आदेश गणतंत्र दिवस के अवसर पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर  रोक लगाने के लिए सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत जारी किए गए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

जीएसटी बिल पोर्टल पर अपलोड कर जीतें 10 हजार से एक करोड़ का इनाम : डीसी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विजिलेंस एवं एसीबी ने एक क्लर्क सहित दो लोगों को 400 00 रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

Ajit Sinha

विदेश ले जाने -ले आने वाले एक कंपनी के डायरेक्टर को 1 करोड़ 40 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x