Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को 30 नवंबर-2020 तक बंद रहेंगें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते मामलों तथा स्कूली विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को विद्यार्थियों व अध्यापकों के लिए आगामी 30 नवंबर 2020 तक बंद करने का निर्णय लिया है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी , जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी व स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल बंद रहने के दौरान स्कूल परिसर को संक्रमण मुक्त करने के लिए अच्छे से सैनेटाइज करना सुनिश्चित करें। इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर स्कूल मुखिया तथा प्रबंधक जिम्मेवार होंगे।

Related posts

फरीदाबाद: विश्व में भारत निश्चित तौर पर शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा- कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

सिर्फ नहर निर्माण का मामला समझने की गलती ना करें मुख्यमंत्री, ये हरियाणा के हक का पानी लेने का संघर्ष- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष नहीं मिल रहा है तो निर्दलीय विधायकों में से चुन लेना चाहिए : बड़ौली

Ajit Sinha
error: Content is protected !!