Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल ब्रेकिंग: अपराध शाखा, होडल ने आज एक 25000 रूपए के एक इनामी अपराधी को अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: अपराध शाखा , होडल की टीम ने आज 25 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को अरेस्ट किया है। इस  अपराधी ने पलवल जिले गांव गहलब में एक 22 वर्षीय लड़के की गोलियों से भून कर हत्या करने का आरोप हैं। अरेस्ट किए गए अपराधी का नाम विकास उर्फ़ विक्की हैं, इस अपराधी पर जानलेवा हमला एंव अवैध हथियार रखने सहित तीन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस ने 25 -25 हजार रुपए के दो इनामी बदमाश अमित उर्फ़ सल्ली व राहुल सहित छह लोगों को अरेस्ट किए जा चुके हैं।  
 
प्रभारी निरीक्षक जंगशेर सिंह ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि  गत 3 जून की रात 9 बजे अल्लीका गांव निवासी डिंगल उर्फ दिगंबर की गांव गहलब में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। जिस संबंध में मृतक डिंगल उर्फ दिगंबर के चचेरे भाई सौरभ की शिकायत पर 8 नामजद व 10 -12  अन्य आरोपितों  के खिलाफ बहीन थाना पुलिस द्वारा मुकदमा न॰ 75 दिनांक 3-6-2021, भारतीय दंड संहिता की धारा 148.149.302.आई.पी.सी. व 25.54.59 शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिस महानिदेशक हरियाणा द्वारा आरोपित  विक्की उर्फ विकास, राहुल पुत्र गिर्राज निवासी गांव अल्लीका व अमित उर्फ सल्ली निवासी गांव गहलब पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। उन्होनें  बताया कि मामले में  तत्परता से कार्य करते हुए  25-25 हजार के दो इनामी बदमाश अमीत उर्फ सल्ली व राहुल पुत्र गिर्राज निवासी अल्लीका सहित आरोपित  सुशांक उर्फ किट्टू पुत्र श्रवण उर्फ महाकाल निवासी गोरिल्ला मोहल्ला पलवल,  श्याम उर्फ़ राहुल पुत्र गिरधारी निवासी कानूनगो मोहल्ला पलवल, होशियार पुत्र राजेंद्र तथा आकाश उर्फ बकाची पुत्र महेश निवासी गांव जोधपुर, पलवल को  अरेस्ट कर जेल भेजा जा चुका है।

मामले में फरार अन्य संलिप्त आरोपितों  की तलाश में पुलिस पूरी सरगर्मी से जुटी हुई थी कि गत 1 अप्रैल 2022 को साइबर सेल की टीम की मदद से एवं विश्वसनीय सूत्रों की सूचना के आधार पर हत्याकांड में संलिप्त एवं फरार चल रहे आरोपित  को बस स्टैंड पलवल से दबोच लिया। अरेस्ट किए गए इस अपराधी का नाम   विकास उर्फ विक्की पुत्र हरेंद्र,  निवासी गांव अल्लीका थाना गदपुरी, पलवल हैं। आरोपित के अपराधिक रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपित  के खिलाफ पहले भी दो अन्य जानलेवा हमला एवं अवैध हथियार रखने सहित तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें आरोपित अदालत से जमानत पर चला हुआ है। आरोपित  को आज अदालत में पेश किया जहां से  पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपित  से और अन्य साथी आरोपितों  के ठिकानों का पता लगाया जाएगा। आरोपित से गहनता से पूछताछ जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: नाबालिक लड़की से घर में घुसकर गलत काम करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

लॉकडाउन में स्पा धंधा हुआ मंदा, तो शुरू कर दिया जिस्मफरोशी का धंधा, 12 लड़कियों समेत 28 लोग अरेस्ट-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

एक थाने में तैनात सिपाही खुद गोली मार आत्महत्या कर ली, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x