Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

पैसों की लालच में भतीजे ने अपने दोस्त संग मिलकर सो रहे अपने बुजुर्ग चाचा की हत्या कर दी -पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: पैसों की लालच में एक भतीजे ने अपने एक अन्य साथी के संग मिलकर अपने बुजुर्ग चाचा की चोट मार कर बेरहमी से हत्या कर दी। मरने वाले बुजुर्ग अविवाहित था , और उसने अपने हिस्से की जमीन बेची थी, और उसी का पैसा उसके पास था। यह सनसनीखेज वारदात गत 20 जुलाई 24 की है इस संबंध में सम्बंधित थाना में हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब तो पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित में मृतक का एक भतीजा शामिल है जो इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 20 जुलाई 2024 को गांव मिंडकौला निवासी शिवचरण ने दी शिकायत में कहा कि उसका भाई हेतलाल रात को खेतों पर बने कोठरा पर सोता था। शुक्रवार को भी रोजाना की तरह हेतलाल सोने के लिए खेतों पर गया था। लेकिन शनिवार सुबह उन्हें एक युवक ने सूचना दी कि हेतलाल की मौत हो गई और उसका शव खेतों पर ही पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही शिवचरण अपने परिजनों के साथ खेतों पर पहुंचा तो हेतलाल के सिर व अन्य जगहों पर चोटों के निशान थे। घटना की सूचना मिंडकौला चौकी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, और जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कों कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में शिवचरण की शिकायत पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप जाँच शुरू की। उनका कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एवीटी हथीन प्रभारी दीपक गुलिया एवं मिंडकौला चौकी प्रभारी अनिल कुमार टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हत्या वारदात को अंजाम देने वाले गांव मिंडकौला निवासी दिगंबर उर्फ डिग्गु एवं सह आरोपित  रवि  को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि मृतक अविवाहित था और उसने अपने हिस्से की आई जमीन को हाल ही में बेचा था। लालच में आकर रुपए हड़पने की मंशा से आरोपित दिगंबर उर्फ डिग्गु ने अपने अन्य साथी रवि के साथ मिलकर लोहे की रोड से सिर पर वार कर मृतक को मौत के घाट उतार फरार हो गया जिससे पुलिस की शक की सुई आरोपित की तरफ घूमी और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से गहनता से पूछताछ जारी है।

Related posts

शादी से इंकार करने पर क्लब में काम करने वाली महिला दोस्त को गोली मारने के मामले में दो लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सेक्टर-18 में चलाए जा रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच हुए अलग-अलग मुठभेड़, 25 हजार के इनामी और लूट का अर्धशतक लगाने वाला लुटेरा घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x