Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव करनेरा व सिकड़ौना में 5 अवैध कालोनियों में की जबरदस्त तोड़फोड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :डीटीपी इंफोर्स्मेंट के द्वारा आज गांव करनेरा व सिकड़ौना में अवैध रूप से तक़रीबन 15 एकड़ में बसाई जा रहीं 5 अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों को एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद थी। अधिकारी की माने तो अवैध कालोनियों व अवैध निर्माणों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि उन्हें लम्बें समय से काफी शिकायतें मिल रही थी कि गांव करनेरा व सिकड़ौना में अलग -अलग जगहों पर कलोनिनाइजरों के द्वारा तक़रीबन 15 एकड़ जमीनों पर 5 कालोनियां बसाई जा रही हैं जिसमें 10 निर्माणधीन रिहायशी मकानें, 30 डीपीसी, बाउंड्रीवाल व रोड नेटवर्क आदि निर्माण बने हुए हैं। उनका कहना हैं कि इसके बाद इस मसले पर जांच की जिम्मेदारी संबंधित कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा को सौपी गई थी। जांच में शिकायतों को सही पाया गया। इसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई आज का दिन तय किया गया था और आज तोड़फोड़ की कार्रवाई करते हुए अवैध कालोनियों में बने सभी अवैध निर्माणों को एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे। तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा कर रहे थे जबकि पुलिस बल का नेतृत्व सिकड़ौना पुलिस चौकी इंचार्ज सत्य प्रकाश कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद : जिले के सभी थाना व चौकियों सभी डीसीपी, एसीपी व थाना अध्यक्षों ने दर्ज मुकदमें के स्टेटस रिपोर्ट के बारे में लोगों ने नजदीक जाना, किया हल

Ajit Sinha

फरीदाबाद के थाना खेड़ीपुल इलाके में एक गूंगी व नाबालिग लड़की के साथ रेप, 50 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

रक्षा बंधन पंखा मेला के पावन अवसर पर ओल्ड फरीदाबाद शहर को दुलहन की तरह सजाया गया, मेला देखने का मौका न छोड़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!