Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव सरूरपुर व गौछी में अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों को तोडा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट विभाग ने आज गांव सरूरपुर व गौछी में अवैध रूप से विकसित की जा रहीं 4 कालोनियों में जबरदस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया की गई। इस कार्रवाई के दौरान संजय कालोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज जगमाल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस फाॅर्स मौजूद थे। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई में रिहायशी मकानें, प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय,बाउंड्रीवाल व डीपीसी के अलावा आदि निर्माणों को तोडा गया हैं।



डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि उन्हें लम्बें समय से सूचना मिल रही थी कि गांव गौछी व सरूरपुर में अलग -अलग जगहों पर तक़रीबन 6 एकड़ जमीनों पर 4 अवैध कालोनियों को विकसित किए जा रहे हैं जिसमें अवैध रूप से तीन प्रॉपर्टी डीलर्स कार्यालय , तीन रिहायशी मकानें, 30 डीपीसी, बाउंड्रीवाल व रोड नेटवर्क बने हुए हैं। जिसकी उन्होनें अपने कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार से इन शिकायतों की पहले तो जांच करवाई तो शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई। उनका कहना हैं कि इसके बाद वह तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए आज की तारीख तय की हुई थी और आज उनकी टीम ने अवैध कालोनियों में अवैध रूप से बने सभी निर्माणों को एक अर्थमूभर मशीन सहायता से धवस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह डियूटी मजिस्टेट के रूप स्वंय मौजूद थे। जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार कर रहे थे।

Related posts

विधानसभा में आया अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस बिखराव का आईना : डॉ अरविंद शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: “माँ वैष्णो देवी” के प्रसाद को विधायकों, कारोबारी सहित हजारों भक्तों ने आयोजित विशाल भंडारा में जमकर लूटा।

Ajit Sinha

भाजपा फरीदाबाद में कार्तिक वशिष्ट अपने युवा साथियों के साथ हुऐ शामिल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!