Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर का हरियाणा स्टाइल पंचायत कबड्डी टूर्नामेंट में जोरदार स्वागत,खिलाडिय़ों को किया प्रोत्साहित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : तिगांव हाई स्कूल में आज हरियाणा स्टाइल पंचायत कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर उपस्थित थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता सुधीर नागर व प्रसिद्ध पंजाबी गायक  दीप मनी रफ्तार मौजूद रहे। इस अवसर पर जींद, सोनीपत, नवादा, बहरौला, तिगांव, भवाना, डेरा दिल्ली, मडनाका, सौंध, मुजैड़ी, सिडौला, बदरपुर सहित अनेक जगह से टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य मुकाबला बहरौला व तिगांव की टीम के बीच रहा। जिसमें बहरौला की टीम को 14 व तिगांव की टीम को 12 अंक मिले। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि राजेश नागर व विशिष्ट अतिथि सुधीर नागर का जोरदार स्वागत किया गया।



इस अवसर पर राजेश नागर ने खिलाडिय़ों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया और खेल की विधिवत शुरुआत करवाई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए राजेश नागर ने कहा कि भाजपा सरकार में खिलाड़ी जिला ही नहीं, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन कोई न कोई खिलाड़ी कभी गोल्ड, कभी सिल्वर तो कभी ब्रांज मैडल लाकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने खिलाडिय़ों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं जिससे खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। इस मौके पर प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपए रखा गया। राजेश नागर ने विजेता खिलाडिय़ों को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर  विक्रम नागर, भूरा पहलवान, रतन अधाना एडवोकैट, रविंद्र जेलदार, धीरज अधाना एडवोकेट, धर्मप्रकाश नागर, रघुराज नागर, सतीश अधाना, अमन नागर, सुंदर नागर, सहित गांव के मौजिज लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर पंजाबी प्रसिद्ध पंजाबी गायक  दीप मनी रफ्तार के गीतों का ग्रामीणों ने आनंद लिया।

Related posts

फरीदाबाद: क्रिकेट खेल में हुई पुलिस की एंट्री, हंगामा, मामला पहुंचा खेड़ी पुल थाने में, कृष्णपाल, धनेश, सतीश के जाने के बाद -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सीएम मनोहर लाल ने दिए निर्देश,एचएसवीपी की सभी संपत्तियों के लिए अलग डैशबोर्ड किया जाए तैयार

Ajit Sinha

हरियाणा: केन्द्र सरकार की सहायता से फरीदाबाद, पंचकूला सहित अन्य शहरों में 60 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे- विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x