
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज तुरंत प्रभाव से डॉ राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। इसके अलावा सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व पवन राणा को दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री नियुक्ति किया हैं। तीनों के अलग -अलग नियुक्ति पत्र पार्टी द्वारा जारी किए हैं , जो आप इस खबर में पढ़ सकतें हैं। ये जानकारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस रिलीज के माध्यम से दी। 




