Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

डॉ. अशोक अग्रवाल को चिकित्सक सम्मान- 2021 से सम्मानित किया गया-विनोद दीक्षित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश:आज मथुरा जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी डॉ अशोक अग्रवाल के द्वारा कोविड-19 कोरोना काल के अंतर्गत कई नन्हीं जिंदगियों को बचाने के लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्भारा डा अशोक अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर विशेष चिकित्सीय सेवा के लिए चिकित्सक सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा डॉ अशोक अग्रवाल मथुरा जनपद के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ है आपके द्वारा कोविड़- 19 संक्रमित महामारी कोरोना काल के अंतर्गत बहुत सारी नन्ही जिंदगियों  को बचाने में आपकी जनपद मथुरा में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।  इसलिए आपको आज हम कोरोना योद्धा सम्मान 2021 से सम्मानित कर रहे हैं। 

इस अवसर पर डॉ अशोक अग्रवाल ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पहले से अधिक ऊर्जा के साथ समाज की सेवा करने का वचन दिया। इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, मुकेश महासचिव मनीष दयाल, मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल रवि नेता रविंद्र नरवार, अंकित पचेरा, ठाकुर मुकेश सिसोदिया मंगल नरवार, राकेश चौधरी, अनीश सिंह जादौन, हरजीत सिंह अरोरा मुख्य रूप से शामिल रहे।      

Related posts

सेंट डालकर नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश , ब्रांडेड कंपनी के पैकेट्स का इस्‍तेमाल

Ajit Sinha

अमेठी में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी, इसमें पति -पत्नी और दो बच्चे शामिल है।

Ajit Sinha

प्रयागराज : कुंभ मेला: जानिए क्या होता है कुंभ और क्या है इसका महत्व, क्यों माना जाता है इतना खास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x