Athrav – Online News Portal
राष्ट्रीय हरियाणा

पुलिस महानिदेशक डा. बी.के. सिन्हा सहित 13 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया गया सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ:हरियाणा प्रदेश के 13 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस-2019 के पावन अवसर पर विषिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक व होम गार्ड में कमांडेट जनरल के पद पर तैनात डा. बी. के. सिन्हा और पंचकूला में उप-निरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे सुभाष चन्द्र को विषिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।



सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में पटौदी गुरुग्राम के उप-पुलिस अधीक्षक वीर सिंह, पंचकूला के उप-पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश , मधुबन करनाल में तैनात निरीक्षक अनिल कुमार,पंचकूला में तैनात निरीक्षक श्रवण कुमार, अम्बाला कैंट के निरीक्षक विकास, गुरुग्राम की महिला निरीक्षक श्रीमती लैली वरघीस, फरीदाबाद के उप-निरीक्षक प्रकाश चंद, राज्य सतर्कता ब्यूरो के उप-निरीक्षक विरेन्द्र कुमार,एग्जम्टी उप-निरीक्षक, पंचकूला राम प्रताप,सहायक उप-निरीक्षक, पंचकूला सुमन कुमार व गुरुग्राम के सहायक उप-निरीक्षक रविन्द्र कुमार शामिल हैं।

इस अवसर पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने विषिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। पदक विजेताओं की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर ख़ुशी जाहिर करते हुए यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढेगा।

Related posts

नगर निगम मेयर राजीव जैन ने बागडू गांव में किया मत्स्य कोल्डस्टोरेज का उद्घाटन

Ajit Sinha

5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1031 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव-पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़: शहरी स्थानीय निकायों में की जाएगी 3 हजार पदों पर भर्ती – शहरी स्थानीय निकाय मंत्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!