Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: शहरी स्थानीय निकायों में की जाएगी 3 हजार पदों पर भर्ती – शहरी स्थानीय निकाय मंत्री


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों में 3 हजार पदों पर शीघ्र ही भर्ती की जाएगी। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) को मांग भेजी जा चुकी है। डॉ कमल गुप्ता आज यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि फायर के 2000 पदों व निकायों में अन्य श्रेणियों के 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, सेवानिवृत जूनियर इंजीनियर व एसडीओ की सेवाएं लेने के लिए मामला प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि श्री माता मनसा देवी परिसर के आसपास के क्षेत्र को पवित्र स्थल घोषित करने का निर्णय भी लिया गया है। इस क्षेत्र में मांस-मदिरा की दुकानें वर्जित होंगी।

एक अन्य जवाब में निकाय मंत्री ने कहा कि शहरों को पशु रहित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नगर निगमों द्वारा बेसहारा पशुओं को रखने के लिए अलग से जमीन पर चार दिवारी, शैड, बाड़े बनाए जा रहे हैं।

Related posts

हरियाणा पुलिस के ’कर्मवीर’ कोरोना वैक्सीनेशन में भी आगे: 90 फीसदी को लग चुका पहला टीका, 65 प्रतिशत को दोनों खुराक

Ajit Sinha

गुरुग्राम नगर निगम का जेडटीओ समीर और क्लर्क दीपक 50000/- रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।

Ajit Sinha

पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x